आप भी सुबह के समय सेक्स के फायदे जान कर रह जायेंगे दंग

Lokdesh Desk

भारतीय समाज में सेक्स/मैथुन को एक गन्दी मंसा या पाप की तरह देखा जाता है। कोई इससे जुडी बातों के बारे में चर्चा नहीं करना चाहता है।  हमारे देश में एक खुशहाल शादी सुदा दम्पति के बीच भी इस कार्य के लिए रात का समय चुना जाता है।  लेकिन आज हम आपको बता दें कि सेक्स करने का कोई उचित समय नहीं होता, बल्कि दिन के समय सुबह-सुबह सेक्स, आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।  

 
मॉर्निग सेक्स आपके दिन की शुरुआत में एक नई एनर्जी ला सकता है।  आप भले ही इसे कुदृष्टि से देखें लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये आदत सभी को डालनी चाहिए।

दरअसरल, सुबह के समय  पुरुषों और महिलाओं में हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ा होता है।  जिसमे सेक्स हार्मोन्स भी शामिल होते हैं। सुबह के समय सेक्स के दौरान यह हार्मोन तेजी से रिलीज होता है।  जिससे दोनों ही पार्टनर को चरम सुख की अनुभूति होती है।  हार्मोन्स के रिलीज होने से शरीर की थकावट दूर होती है।  मन शांत और हल्का महसूस करने लगता है।  सुबह के समय सेक्स के दौरान रिलैक्स दिलाने वाला हार्मोन रिलीज होता है। ये हैप्पी हॉर्मोन, जैसे- ऑक्सिटोसिन और डोपामीन सेक्स के दौरान निकलते हैं। जिससे आपका मन आनंद का अनुभव करता है और आप दिन भर रिलैक्स महसूस करते हैं। 
 

 
इम्युनिटी को बढ़ाता है - मॉर्निंग सेक्स
 
सुबह के समय सेक्स करने से शरीर में  इम्यूनोग्लोबिन सेल्स बनते हैं जो आपकी ऐंटीबॉडी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।  


याददाश्त मजबूत करने में सहायक 
सुबह-सुबह सेक्स करने से रिलीज हॉर्मोन्स हमारे दिमाग को एक्टिव कर देते हैं। जिससे हम अपने दिमाग की पूरी क्षमता से काम कर पाते हैं। आप अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और आपको ज्यादा बातें याद रहती हैं।
 
सुबह का योग साबित हो सकता है मॉर्निग सेक्स 
योग में हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और हमारे शरीर को तारों ताजा रखती है।  वैसे ही सेक्स के रौरान भी हार्मोन रिलीज होने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है।  यह आपको एक सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।  

सेक्सुअल  टैबू से आएंगे बाहर 
सेक्स को लेकर मन में गलतफैमी का रहना आम है।  हमारे भारतीय समाज में इसे लेकर काफी अवधारणाएं हैं। सेक्स को लेकर मन में बन रही बॉडी इमेज की समस्या दोनों ही पार्टनर में स्ट्रेस पैदा करता है।  सेक्सुअल एंग्जायटी आगे चलकर गम्भीर मानसिक समस्या बन सकती है। सुबह के समय महिला और पुरुष दोनों का दिमाग अतिसंवेदनशील होता है, चीजों को जल्दी ग्रहण करता है।  सुबह के समय सेक्स करने से आपके बीच  सेक्सुअल एंग्जायटी  खत्म होगी और संबंधों में सुधार होगा।  
 

 
ज्यादा आनंददायी होता है मॉर्निग सेक्स 
जब आप दिन भर की थकान के बाद रात को सोते हैं तब आपका शरीर और दिमाग पूरी तरह से आराम करता है। रात भार के रेस्ट के बाद सुबह सुबह शरीर पूरी ऊर्जा से भरा हुआ होता है।  शरीर ज्यादा सेक्स हॉर्मोन्स बना पाता है। जिससे आप ज्यादा संतुष्ट होते हैं और सेक्स का भरपूर आनंद ले पाते हैं।  

Add Comment