मध्यप्रदेश पुलिस को अधिक सशक्त और स्मार्ट बनाने वाला पुलिस कमिश्नर सिस्टम आज गुरुवार शाम से भोपाल और इंदौर में लागू कर दिया जायेगा। इसकी अधिसूचना के ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब विधि विभाग इस ड्राफ्ट का अंतिम बार बारीकी से परीक्षण कर रहा है।
सिस्टम के प्रस्तावित ड्राफ्ट पर 1 दिसम्बर को हुई थी बैठक
भोपाल-इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए सीएम चौहान ने प्रदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और डीजीपी विवेक जौहरी के साथ बैठक ली थी। इन दोनों ही अधिकारीयों ने बैठक में सिस्टम के ड्राफ्ट पर सीएम चौहान के साथ जानकारी साझा की थी। जिसके बाद आज सीएम शिवराज ने ड्राफ्ट पर अपनी हामी भरी।
मुंबई पुलिस की तरफ स्मार्ट होगी भोपाल-इंदौर पुलिस
भोपाल-इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस के पास तमाम आधिकारिक शक्तियां आ जाएगी। मुंबई की तर्ज पर यहाँ क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक के लिए अलग-अलग डीसीपी नियुक्ति होंगे। इसके तहत पुलिस खुद कई फैसले ले सकेगी, कलेक्टर की अनुमति नहीं मांगना पड़ेगी।
क्या होंगे फायदे
- पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की पावर मिल जाएगी। पुलिस खुद सही गलत पर अपना निर्णय लेगी।
- दंगे-फसादों के समय लाठी चार्ज की अनुमति कलेक्टर से नहीं लेनी पड़ेगी।
- जमीनी सम्बन्धी विवाद भी पुलिस ही सुलझाएगी।
- ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के लिए 'ट्रैफिक डीसीपी नियुक्त होंगे, जो ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर निर्णय लेंगे।
- जिस दिन अधिसूचना निकलेगी। उसी दिन अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी जाएगी।
- सिमित क्षेत्रों में धारा 144 लागू करने का अधिकार होगा।
- धरना प्रदर्शन और रैलियां निकालने के लिए अनुमति अब पुलिस देगी।
- प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत पुलिस की कोर्ट से होगी।
- जेल से जुड़े निर्णय भी पुलिस खुद लेगी।
Comments
शिवराज सरकार कमिश्नर प्रणाली लागू करने का निर्णय सराहनीय है
Privet bank wale bhaiya pareshan kar rahe he . Lock down ke bad se Kam nahi challenge raha he say Kam on line Ho gaya he ab hamare pas koi tarika nahi he jivan jine ka meri 11 sal ki beti he me kya Karo HDB BANK WALE roj pareshan kar rahe he kya ham Mar jaye
Privet bank wale bhaiya pareshan kar rahe he . Lock down ke bad se Kam nahi challenge raha he say Kam on line Ho gaya he ab hamare pas koi tarika nahi he jivan jine ka meri 11 sal ki beti he me kya Karo HDB BANK WALE roj pareshan kar rahe he kya ham Mar jaye
Add Comment