26 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण / साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को , इन राशिओं पर दिखायेगा अपना असर

2021 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 26 मई को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा। यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 2:17 बजे शुरू होगा और शाम 7:19 बजे तक दिखाई देगा।26 मई को वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा  है, भारत में ग्रहण उपछाया की तरह दिखेगा , ग्रहण काल के दौरान सूतक समय  मान्य न होने के कारण देश के मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही शुभ कार्यों पर भी रोक नहीं होगी।

इन राशियों पर रहेगा ग्राहण का प्रभाव 
ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा वृश्चिक राशि वालों पर होगा।  वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र वालों को हर काम करते समय सावधानी रखना होगा। चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश कुछ कटा हुआ पहुंचता है। जिसके कारण उपछाया चंद्र ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा की सतह कुछ धुंधली सी दिखाई देने लगती है। इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। अनुराधा नक्षत्र का संबंध देवी राधा से माना जाता है। 27 नक्षत्रों में से अनुराधा नक्षत्र 17वें नंबर पर आता है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नक्षत्र में पैदा हुए जातकों पर मंगल प्रभावी होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक आमतौर पर उत्साही और लगनशील होते हैं।
 
क्या होता है चंद्रग्रहण 
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। यह केवल तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अन्य दो के बीच पृथ्वी के साथ बिल्कुल या बहुत निकट  संरेखित हों, और केवल पूर्णिमा की रात को। चंद्र ग्रहण का प्रकार और लंबाई चंद्रमा की अपनी कक्षा के किसी भी नोड से निकटता पर निर्भर करती है।

Add Comment