-
- आज रात से हट जायेगा नाईट कर्फ्यू।
-
- शादी में जितने चाहें उतने लोग बुलाएँ, नहीं होगी रोक।
मध्यप्रदेश में कोरोना से जुडी राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। कोरोना महामारी के मामलों में आ रही लगातार कमी के चलते आज 17 नवंबर से प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीएम शिवराज ने निर्णय लिया है कि आज 17 नवंबर से कोविड 19 महामारी के समस्त प्रतिबंध हटा लिए जायेंगे। प्रदेश में कार्यरत समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूर्ण क्षमता के साथ हो सकेंगे। सीएम ने इसकी मुख्य वजह कोरोना महामारी का पूरी तहर से नियंत्रण में होना बताया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि covid महामारी पर अभी पूरी तरह से नियंत्रण है आज बुधवार को 5 पॉजिटिव केस आये हैं। एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 78 हो गई है। हम स्थिति पर पूर्ण रूप से नजर रखे हुए हैं। लेकिन कोविड संकट पर नियंत्रण होने के कारण महामारी के समय जो प्रतिबंद लगाए गए थे वे सारे प्रतिबन्ध आज से हटाने का हमने फैसला लिया है। अब समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूर्ण क्षमता के साथ हो सकेंगे। अब प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले मेलों का आयोजन किया जा सकता है। समस्त चल समरोह निकल सकेंगे।
विवाह में जितने चाहें उतने लोग बुला सकते हैं : शिवराज
कोविड प्रतिबंधों के हटाए जाने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शादियों में जितने चाहें उतने लोग बुलाये जाने पर छूट होगी। इसके साथ ही अंतिम संस्कार में भी पूर्ण क्षतमा के साथ लोग दिवंगत के अंतिम दर्शन के लिए जा सकेंगे।
जाने कहाँ-कहाँ मिलेगी छूट
मध्यप्रदेश में अब कोरोना महामारी के चलते लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसके साथ ही नाईट कर्फ्यू को भी आज रात से ही हटा लिया जायेगा। प्रदेश में सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब आदि 100% क्षमता पर खुल सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेज़, पूर्ण क्षमता पर संचालित होंगे।
- - अब मेलों में दुकानदार सभी मेले में दुकान लगा सकेंगे , जिनको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी हों।
- - हॉस्टल में 18 वर्ष के ऊपर के छात्र/छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को दोनों डोज़लगाना आवश्यक है।
- - सिनेमा हॉल में स्टाफ को दोनों डोज़ तथा दर्शकों को कम से कम एक डोज़ लगी हो।
- - समस्त शासकीय सेवकों को दोनों डोज़ लगवाना अनिवार्य होगा।
सीएम की अपील - दोनों डोज अवश्य लगवाए।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि "हम सभी तरीके की गतिविधियाँ आरम्भ कर रहे हैं लेकिन कोविड नियमों के पालन के साथ। सभी को कोविड 19 उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।" साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से , शासकीय टीम के आने पर कोविड टेस्ट कराने की अपील की है। सीएम ने कहा कि अभी 91% से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन का 1st डोज लग चुका है, लेकिन 2nd डोज मात्र 47% लोगों ने ही लगवाया है। मेरी लोगों से अपील है की वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए।
Add Comment